Home Top Ad

VIDEO: पन्ना में ठंड लगने से युवक की मौत की आशंका

Share:
पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है. मध्य प्रदेश के पन्ना में भी पारा 5 से 6 डिग्री तक पहुंच चुका है. ऐसे में ठंड का सीधा असर आम जन जीवन पर पड़ रहा है. हाल ही में ठंड से एक आदिवासी युवक मनुआ की ठंड लगने से मौत होने का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि ठंड लगने से ही युवक की मौत हुई है. मामले में प्रशासन का कहना है कि मृतक युवक ने शराब पी हुई थी, ऐसे में युवक की मौत ठंड से हुई है या अधिक शराब पीने से यह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से खुलासा होगा. जिस युवक की मौत हुई है वह दो साल पहले सुर्खियों में आया था. तत्कालीन मंत्री कृष्ण सिंह मेहंदी लेने के लिए एक रुपया मांगने के पीछे इसे लात मारी थी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी http://bit.ly/2SBmgjJ

No comments